Dhokebaaz Dost Shayari: दोस्ती को अक्सर ज़िंदगी का सबसे अनमोल तोहफ़ा माना जाता है, पर जब यही रिश्ता धोखे की वजह से टूटता है, तो दिल पर गहरे ज़ख़्म छोड़ जाता है।
अपने दिल में छुपे दर्द को बयान करने के लिए धोखेबाज़ दोस्त शायरी सबसे असरदार तरीका है, जो खामोश दर्द को आवाज़ देती है।
ये Dhokebaaz Dost Shayari हमें सिखाती है कि हर मुस्कुराते चेहरे के पीछे सच्चाई नहीं होती, और रिश्तों में सच-झूठ की पहचान ज़रूरी है, ताकि हम बार-बार टूटने से अपने दिल को बचा सकें।
Dosti Mein Dhoka Shayari

दोस्ती ज़िंदगी का वो खूबसूरत रिश्ता है जो हमें खुशी, अपनापन और मुश्किल समय में सहारा देता है। लेकिन जब कोई दोस्त अपने फायदे के लिए हमने दोखा देता है, तो वह सिर्फ़ दिल को ठेस नहीं पहुँचाता बल्कि दोस्ती में भरोसे की भावना को भी खत्म कर देता है।
धोखेबाज दोस्तों की बस एक ही कहानी है,
जरूरत पड़ने पर धोखा देना उनकी निशानी है।
दोस्ती में हम हर किसी को अपना बना लेते है,
इसीलिए तो हमारे अपने ही हमे धोखा देते है!
अपनों के सिवा किसी और से आस मत रखना,
खुद के सिवा किसी दोस्त पर विश्वास मत करना!
हर किसी ने दिखा दी हमें अपनी असली औकात,
दोस्ती के नाम पर हर किसी ने किया विश्वासघात!
जो दोस्त सामने से ज्यादा प्यार दिखाते है,
अक्सर वही दोस्त पीठ पीछे से वार करते हैं!
दोस्ती करो तो हमेशा मुस्कुरा कर,
किसी को धोखा ना देना अपना बना कर!
मेरी दोस्ती का उसने बड़ा अच्छा सिला दिया,
मेरे बुरे वक्त में उसने मुझको ही भुला दिया!
धोखा देने वाले बता तुझे क्या सजा दूं,
मेरा अपना ही दोस्त ही जब धोखेबाज निकला।
हर खेल में हम बाजी मार जाते हैं
पर धोखेबाज दोस्तों से हम बाजी हार जाते हैं!
जब दोस्त शामिल हो जाए, दुश्मन की चाल में,
तो शेर भी फंस जाता है, मकड़ी के जाल में!
इस रंगीन दुनिया में हर कोई अपना रंग दिखाता है,
दोस्ती में धोखेबाजी करना एक दोस्त ही सिखाता है!
मतलबी दोस्ती शायरी दो लाइन
मतलबी दोस्त गिरगिट की तरह होते है,
जो वक्त के साथ अपना रंग भी बदल लेते है!
जब दोस्त ही शामिल हो गद्दारों की चाल में,
फिर क्यों पड़ना दोस्ती के जाल में।
हर किसी ने दिखा दी हमें अपनी असली औकात,
दोस्ती के नाम पर हर किसी ने किया विश्वासघात!
दिल से मतलबी दोस्त जब उतर जाते हैं,
टूटकर आपके कई सपने तब बिखर जाते है।
जिस पर हम अपनी जान लुटाते रहे,
वो ही हमारे सपनों का कातिल निकला!
जिंदगी को जीने का ऐसा कुछ अंदाज करो,
मतलबी दोस्तों को हरदम नजरअंदाज करो।
आज इस दुनिया में सच्ची दोस्ती कही नहीं रही,
अब तो हर कोई अपने मतलब के लिए दोस्ती करता!
जो कहते थे हम हमेशा तुम्हारे साथ खड़े है,
जब मुसीबत आयी तो देखा उनके हाथ खड़े है।
दोस्ती के अब मतलब बदल गये है,
जब से मतलब की दोस्ती होने लगी है।
लोगों के सामने अच्छे और दिल में खराब हो गए हैं,
मतलबी दोस्त जिंदगी में बेहिसाब हो गए हैं।
गद्दार दोस्त पर शायरी
एक सच्चा दोस्त हर हाल में आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलता है, जबकि धोखेबाज़ दोस्त वही होता है जो सामने अपनापन दिखाकर पीछे से चोट पहुँचाता है और रिश्तों को सिर्फ़ अपने फ़ायदे के लिए इस्तेमाल करता है।
ऐसी सच्चाइयों को बयां करती है गद्दार दोस्त पर शायरी, जो झूठे दोस्ती के रिश्तों के नकाब उतारकर दिल में छुपे दर्द और भावनाओं को गहरे और असरदार शब्दों में सामने रखती है।
जो मेरा सबसे बड़ा यार था,
वो ही सबसे बड़ा गद्दार निकला!
दुश्मनों के दिल को भी बड़ा करार आता है,
जब अपना दोस्त ही सबसे बड़ा गद्दार निकलता है!
बड़ा गुरूर था हमें अपने यार की यारी पर,
बाद में अफ़सोस हुआ उसी यार की गद्दारी पर!
सामने दोस्ती और पीठ पीछे दुश्मनी निभा रहे है,
ये गद्दार दोस्त है जो अपनी गद्दारी निभा रहे है!
दोस्ती में धोखेबाजी करना अब आम हो गया है,
इसलिए दोस्ती का नाम आज बदनाम हो गया!
में उम्मीद करता हु आपको यहाँ दी हुयी Dhokebaaz Dost Shayari अच्छी लगी होगी ासी ही और दोस्ती पर शायरी के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करे।
यहाँ पढ़े: