क्या आप अपने दोस्तों के साथ शेयर करने के लिए बेहतरीन Dosti Shayari ढूंढ रहे हैं? आप बिलकुल सही जगह पर हैं। यहाँ पर हमने काफी सारी दोस्ती 2 लाइन शायरी लिखी हैं जिन्हें आप पढ़कर अपने खास दोस्तों को आसानी से कॉपी करके भेज सकते हैं।
दोस्ती का रिश्ता खास क्यों है?
दोस्ती एक अनोखा बंधन है, भले ही दोस्त खून के रिश्ते से न जुड़े हों, पर ये रिस्ता परिवार से भी ज़्यादा मज़बूत होता है।जब हम अपने दोस्तों की हँसी, उनके प्यार भरे शब्दों और पुराने दोस्त के साथ बिताई गई मज़ेदार यादों के बारे में सोचते हैं, तो हमारे दिलों में एक गर्मजोशी और खुशी का एहसास होता है।
दोस्तों का होना वाकई ज़रूरी है क्योंकि वे हमें खुश रखते हैं और अकेलापन नहीं महसूस कराते। दोस्त हमारी बात सुनते हैं, हमारी भावनाओं को समझते हैं और जब हम उदास होते हैं तो हमें खुश करते हैं।
वे हमें बेहतर इंसान बनने, मौज-मस्ती करने और साथ मिलकर खास यादें बनाने में भी मदद करते हैं। जिगरी यार हमारी ज़िंदगी को और भी रोमांचक और खुशियों से भर देते हैं!
गहरी दोस्ती शायरी

हमारी यादें भले ही अधूरी रहेगी,
मगर हमारी दोस्ती हमेशा पूरी रहेगी।

दोस्ती हो तो चन्दन की तरह,
हजार टुकड़े करदो पर सुगन्ध न जाए।

दोस्ती का रिश्ता सबसे प्यारा होता है,
जो दिल से निभाए वही सच्चा यार होता है।

जिंदगी का खेल जारी है,
आज तेरी तो कल मेरे दोस्त की बारी है।
अपनी दोस्ती कभी नहीं बदलेगी,
भले ही साल बदलता रहे।

दोस्ती रिस्तों से नहीं,
दिल से पैदा होती है।

हमारी दोस्ती में पैसो की नहीं,
जुबान की कीमत होती है।

Doston Ke Liye Shayari

मैं उजाले में अकेले चलने के बजाय
अंधेरे में दोस्त के साथ चलना पसंद करूंगा।
कितनी छोटी सी है दुनिया मेरी
एक मै हूँ और एक दोस्ती तेरी।

दोस्ती कब किससे हो जाए अंदाजा नहीं होता,
दोस्ती ऐसा घर है जिसमें कोई दरवाजा नहीं होता।
अगर समझनी है दोस्ती तो करके देखो,
अगर देखनी है दोस्ती तो निभाकर देखो!

उन्ही लोगों को अपना दोस्त बनाना,
जो बुरे वक़्त में मजाक,
उड़ाने के बजाए साथ दें।
दोस्त मेरे बहुत है लेकिन,
उनमे से एक है, जिसने मुझे,
कभी गिरने नहीं दिया।
दोस्ती की गहराई में है प्यार की मिठास,
ये रिश्ता बना रहे, हर दर्द की दवा की तरह।
Latest 13 Dosti Shayari in Hindi
दोस्ती शायरी भावनाओं को साझा करने का एक ख़ास ज़रिया हैं। जब आप अपने किसी दोस्त के साथ कोई भी दोस्ती शायरी साँझा करते है तो ये बताती है की आप अंदर से उसके बारे कैसा महसूस करते हैं।
यहाँ पर दी हुयी Dosti Shayari in Hindi बताती हैं कि दोस्त कितने ज़रूरी होते हैं, उनके बिना ज़िंदगी की कल्पना करना कितना मुश्किल है, और दोस्तों में एक-दूसरे के लिए कितना प्यार और सम्मान होता है।
बरबाद कर देंगे उस हस्ती को,
जब बात दोस्ती की होगी!

एक वफादार दोस्त,
हजार रिश्तों से बेहतर है!

दावे Pyar के मुझे नहीं आते दोस्तों,
एक जान है जब दिल चाहे माँग लेना!

अगर आप बेचे अपनी दोस्ती,
तो पहले खरीदार हम ही होंगे।

दोस्ती आम है लेकिन ऐ Dost,
दोस्त मिलता है बड़ी मुश्किल से।

दावे मोहब्बत के मुझे नहीं आते दोस्तों,
एक जान है जब दिल चाहे माँग लेना!
हर चीज़ बदलती हुई अच्छी लगती है,
मगर दोस्त हमेशा पुराने ही अच्छे लगते है।

दोस्ती का हर लम्हा ऐसा होता है,
जो कभी तनहा नहीं रहने देता!

दोस्ती में दोस्त,
दोस्त का खुदा होता है,
महसूस तब होता है जब वो जुदा होता है!

दुःख के समय में वे मेरे आँसू पोछता हैं,
वो मेरा दोस्त है जो हरदम साथ देता है।

मेरे दोस्तों की पहचान इतनी मुश्किल नहीं,
वो हँसना भूल जाते हैं मुझे उदास देखकर।

रिश्तो से बड़ी कोई इच्छा नही होती,
और दोस्ती से बड़ी कोई इबादत नही होती।
दोस्ती दिल से निभाने वाली शायरी
दोस्ती, दोस्तों के बीच का एक ख़ास रिश्ता होता है जो खून के रिश्ते से भी ज़्यादा मज़बूत होता है। जब हम अपने दोस्तों के मज़ेदार पलों, उनके प्यार भरे शब्दों और साथ में बिताई गई खुशनुमा यादों के बारे में सोचते हैं, तो हमारा दिल खुशी से भर जाता है।
दोस्ती पर हिंदी में शायरी हमें अपने दोस्तों को यह बताने में मदद करती हैं कि वे हमारे लिए कितने मायने रखते हैं।
हर खुशी तेरे नाम कर दूं,
बस एक बार दोस्ती निभा के देख!
हमारी दोस्ती एक दूजे से ही पूरी है,
वरना रास्ते के बिना तो मंज़िल अधूरी है।
यह बात और है कोई भी दावा नही करते,
हम उनसे दोस्ती करते हैं दिखावा नहीं करते!
दोस्तों की दोस्ती में कोई रूल नहीं होता,
और यह सिखाने के लिए कोई भी स्कूल नहीं होता!
दोस्ती सिर्फ नाम का रिश्ता नहीं,
ये वो एहसास है जो दिल से निभाया जाता है!

दावे दोस्ती के मुझे आते ही नहीं यारों
एक जान है जब दिल चाहे मांग लेना!
नयी दोस्ती का रंग नया होता है,
जो दिल में उतरता है वो अलग होता है।
10 बेहतरीन शायरी अटूट दोस्ती पर
दोस्त वो नहीं जो हर वक्त मुस्कुराए,
दोस्त वो है जो आँसू में भी हँसना सिखाए।
दोस्ती में अगर प्यार है तो वो अटूट होती है,
और अगर सच्चाई है तो वो अमर होती है।
तेरी मेरी दोस्ती का बंधन अटूट है,
जा करलें अपनी दिल की मुराद पूरी आज,
दोस्तों की तरफ से तुझे हर तरह की छूट है।
वक्त बदलते हए हर किसी ने देखा है,
हम अटूट हैं दोस्त आपके बदल जाए तो कहना,
हमें है दोस्त अब जिंदगी भर साथ रहना।
जहाँ भरोसा हो वहाँ,
दूरियाँ मायने नहीं रखतीं,
वहीं दोस्ती अटूट बन जाती है।

दोस्ती वो नहीं जो हर वक्त साथ हो,
दोस्ती वो है जो दूर रहकर भी दिल में पास हो।
15 दोस्ती शायरी जो हर दोस्त को पसंद आएंगी
दोस्ती जीवन का वो खूबसूरत रिश्ता है, जिसे हम अपनी पसंद से चुनते हैं और दिल से निभाते हैं। एक अच्छा दोस्त हमारी हँसी की वजह भी होता है और मुश्किल वक्त में हिम्मत भी देता है।
शब्दों में दोस्ती को बयां करना आसान नहीं, लेकिन कुछ शायरियाँ ऐसी होती हैं जो दिल की बात को सरलता से कह जाती हैं। यहाँ 15 दोस्ती शायरियाँ हैं जो हर दोस्त को मुस्कुराने पर मजबूर कर देंगी।
दोस्ती की राहों में मुश्किलें आएं,
हमेशा हाथ बढ़ाएंगे, यारों की तरह साथ चलें।
दोस्ती का स्टाइल अलग है हमारा,
जिगर में दम और दिल में सिर्फ वफा।
ज़िंदगी में दोस्ती नहीं,
दोस्ती में ज़िंदगी होती है।
अपनी जिंदगी का एक असूल है,
दोस्त की खातिर तो ज़हर भी कबूल है।
कितनी कमाल की होती है ना दोस्ती,
वजन होती है लेकिन बोझ नहीं होती!
हम वक़्त के साथ शौक,
बदलते हैं दोस्त नहीं।

मुझे परवाह नहीं दुनिया ख़फ़ा रहे,
बस इतनी सी दुआ है दोस्त मेहरबां रहे।

चाहें भाड़ में जाए ये दुनियाँ सारी,
मगर कभी न टूटे ये दोस्ती हमारी।

दोस्ती के ऊपर कुछ लाइन्स
दोस्ती वो रिश्ता है जिसे खून का नहीं, दिल का नाता जोड़ता है। यह भरोसे, समझ और निस्वार्थ भावनाओं पर टिकी होती है। एक सच्चा दोस्त हमारे दुख में सहारा बनता है और खुशियों में दिल से मुस्कुराता है। दोस्ती हमें यह एहसास दिलाती है कि जिंदगी में चाहे कितनी भी परेशानियाँ क्यों न हों, कोई तो है जो बिना किसी उम्मीद के हमारे साथ खड़ा है।
- जब मैं उदास होता हूँ, तो वह मेरे आँसू पोंछकर मुझे अच्छा महसूस कराता है। वह मेरा दोस्त है जो हमेशा मेरे साथ रहता है।
- चाहे परिस्थितियाँ कितनी भी कठिन क्यों न हों, एक सच्चा मित्र हमेशा आपके साथ रहता है, और वे ऐसे दोस्त होता हैं जिस पर आप पूरी तरह से भरोसा कर सकते हैं।
- सच्चा दोस्त वो होता है जो आपके साथ रहे और आपका हरदम साथ दे। जब आप एक अच्छे दोस्त के साथ होते हैं तो डरने की कोई बात नहीं होती।
- हमारी दोस्ती बहुत खास है और कभी खत्म नहीं होगी, इसलिए हमारी कहानी हमेशा चलती रहेगी।
- सच्चे मित्र वे होते हैं जो आपको देखकर ही जान लेते हैं कि आप किस मुसीबत में हो, और वे बिना कुछ कहे ही अपने दिल से आपकी मदद करते है।
Dosti Ke Upar Shayari Likhne Ka Tarika
दोस्ती, वो अनमोल रिश्ता जो खून के नातों से भी गहरा होता है। वो सहारा, वो हंसी-मजाक, वो बेफिक्री – इन सब को कागज़ पर उतारने का सबसे खूबसूरत तरीका है शायरी। पर सवाल ये है कि दोस्ती पर शायरी लिखी कैसे जाए? चलिए यहाँ हम आपको कुछ आसान तरीके बताते है।
पहले आप खुद से सवाल पूछें अपनी दोस्ती के बारे
- मेरे दोस्त की सबसे अच्छी बात क्या है?
- आपकी दोस्ती का रिस्ता आपको कैसा महसूस कराता है?
- आप ने कोन से अच्छे यादगार पल अपने दोस्त के साथ बिताए हैं?
- मैं अपने दोस्त को क्या कहना चाहता हूँ, जो आमतौर पर कह नहीं पाता?
1. दोस्ती की अहमियत समझें
दोस्ती की अहमियत को समझना जरूरी है। दोस्ती सिर्फ एक रिश्ता नहीं, बल्कि एक साथी, एक सपोर्ट सिस्टम है।
2. अपने जज़बात को व्यक्त करें
शायरी लिखने से पहले, सोचिए कि आप अपने दोस्तों के लिए क्या महसूस करते हैं। क्या आप उनकी मदद से खुश हैं? क्या उन्होंने आपकी ज़िन्दगी को बेहतर बनाया है?
3. शायरी का फॉर्मेट
शायरी लिखने का एक खास फॉर्मेट होता है। आप चार या पाँच लाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यहाँ एक उदाहरण है:
दोस्ती की खुशबू से महक है हर एक पल,
साथ हो तुम्हारा, तो है जिंदगी का असल।
मुस्कुराहट तुम्हारी, है मेरे लिए ख़ज़ाना,
दोस्ती का रिश्ता, है सबसे अनमोल, सबसे पुराना।
दोस्ती पर शायरी लिखना अपनी भावनाओ को अपने दोस्तों को बताना का एक सबसे अच्छा तरीका है। अपने जज़्बातों को शायरी के ज़रिए व्यक्त करके आप अपने दोस्तों के साथ अपने रिश्तों को और भी मजबूत बना सकते हैं। तो, शुरू करें और अपने दोस्तों के लिए कुछ खास लिखें। और हमारे ब्लॉग पर दी हुयी सभी दोस्ती पर लिखी पोस्ट जरूर पढ़े।